scriptये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जेल, अपराधियों के लिए मानी जाती हैं नरक से भी बदतर | world most dangerous prisons your heart will beat | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जेल, अपराधियों के लिए मानी जाती हैं नरक से भी बदतर

अपराधियों को सजा और समाज में शांति बनाए रखने के लिए कानून का पालन करते हुए जेल में कैद किया जाता है। इन जेलों में कैदियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है, जिसका कई मानवाधिकार संगठन विरोध करते रहे हैं। वैसे भी कहा यही जाता है कि जेल एक ऐसी जगह है जहां कभी […]

Jul 21, 2017 / 09:35 am

राहुल

world most dangerous prisons your heart will beat

world most dangerous prisons your heart will beat

अपराधियों को सजा और समाज में शांति बनाए रखने के लिए कानून का पालन करते हुए जेल में कैद किया जाता है। इन जेलों में कैदियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है, जिसका कई मानवाधिकार संगठन विरोध करते रहे हैं। वैसे भी कहा यही जाता है कि जेल एक ऐसी जगह है जहां कभी कोई नहीं जाना चाहेगा। अगर आप कभी थाने में गये हैं, तो वहां का माहौल देख कर जेल का अंदाज़ा लगा चुके होंगे। लेकिन ये तो कुछ भी नहीं। कुछ जेलें ऐसी भी है जिनके नाम से ही अपराधी कांपते हैं। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही ख़ौफनाक जेलों के बारे में बता रहे हैं, जो अगर किसी अपराधी के सपनों में भी आ जाए तो वो वहां जाने से अच्छा मरना पसंद करता है।

दुनिया की ये जेल अपराधियों के लिए हैं नरक से भी बदतर-

ला सबनेटा, वेनेज़ुएला:
वेनेज़ुएला की ला सबनेटा (La Sabaneta) जेल साउथ अमेरिका की सबसे डरावनी जेलों में गिनी जाती है, जिसकी वजह यहां का टॉर्चर देने का तरीका और जेल की हालत है। बीमार होने के बावजूद यहां कैदियों के साथ कोई रहम नहीं बरता जाता।

गिटारामा सेंट्रल प्रिजन, रवांडा:
अफ्रीका की Gitarama Central जेल को दरिंदो की जेल कहना ज़्यादा सटीक है, क्योंकि 90 के दशक के दौरान इस जेल के कैदी दूसरे कैदियों का मांस खाया करते थे.

ब्लैक डॉलफिन जेल, रूस: 
ये रूस की सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है जहाँ पर गंभीर अपराधियों जैसे रेपिस्ट, मर्डरर,देशद्रोही आदि को रखा जाता है। यहाँ के नियमों के अनुसार उठने के बाद से सोने के वक्त तक अपराधियों को बैठने और आराम करने पर मनाही है, साथ ही कैदियों को कड़ी यातनाएं भी मिलती है।

बैंग क्वांग जेल, बैंकाक : 
ये जेल अपनी खतरनाक यातनाओं के लिए मशहूर है और साथ ही यहाँ पर खाने में कैदियों को रोजाना सिर्फ एक कटोरा चावल का सूप मिलता है, और 24 घंटे लोहे की जंजीरों में जकड कर रखा जाता है।

सैन क्वेंटिन स्टेट, अमेरिका:
ये हैं दुनिया की 10 खतरनाक जेलें...
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सैन क्वेंटिन स्टेट जेल को 1852 में बनाया गया था. इस जेल में मौत की सजा के तरीके कभी भी बदल दिए जाते हैं. मौत की सजा देने के लिए इस जेल में फांसी , गैस चैम्बर या लेथल इंजेक्शन दिया जाता है. इस जेल में खराब सुविधाओं के साथ हिंसा के कई मामले सामने आए दिन देखने को मिलते रहते हैं.

ताड़मोर जेल, सीरिया: 
विश्व की सबसे खतरनाक जेलों में से एक ताड़मोर जेल अपनी अमानवीय यातनाओं के लिए मशहूर है। यहाँ पर कैदियों को इतना टार्चर किया जाता है की कई बार उनकी मौत भी हो चुकी है, कुल्हाड़ी से काटने जैसी सजा के चलते कैदी यहाँ आने की बजाये मरना पसंद करते है।

गलदानी जेल, जॉर्जिया: 
ये हैं दुनिया की 10 खतरनाक जेलें...
जॉर्जिया की इस जेल के बारे में 2012 में लीक हुई वीडियो से ज्यादा बेहतर तरीके से पता चल पाया.। इस वीडियो के दरिए इस बात का खुलासा हुआ कि जेल में बंद कैदियों के साथ काफी बुरा व्यवहार किया जाता है, जिसमें सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया यौन उत्पीड़न भी शामिल है।

एडीएक्स फ्लोरेंस, अमेरिका: 
ये जेल मुखयतः खतरनाक अपराधियों के लिए है जिन्हें देश और समाज के लिए बड़ा खतरा माना जाता है। दिन के 23 घंटे तक कड़ी यातनाये देने जैसा बर्ताव इस जेल में कैदियों के साथ आम बर्ताव है,माना जाता है यहाँ पर सजा काट रहे कैदी अधिकतर अपना मानसिक संतुलन खो बैठते है।

यूनिट 1391, इसराइल:
Image result for यूनिट 1391 जेल, इसराइल
हालाँकि इसराइल इस जेल के बारे में कभी आधिकारिक बयान जारी नहीं करता पर माना जाता है इसराइल इस जेल को दुनिया से छुपा कर रखता है और यहाँ पर कैदियों के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार होता है। इस जेल में अधिकतर युद्धबंदी और आतंकियों को रखा जाता है।

Home / world / Miscellenous World / ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जेल, अपराधियों के लिए मानी जाती हैं नरक से भी बदतर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो