scriptये है दुनिया की सबसे मंहगी बाइक, इसकी कीमत में आप 10 BMW कार खरीद सकते हैं! | worlds costliest bike, gold plated harley davidson | Patrika News

ये है दुनिया की सबसे मंहगी बाइक, इसकी कीमत में आप 10 BMW कार खरीद सकते हैं!

Published: Jul 10, 2017 08:34:00 am

Submitted by:

राहुल

मशहूर बाइक ब्रांड हार्ले डेविडसन ने दुनिया की सबसे महंगी बाइक लांच की है। हार्ले डेविडसन ने अपनी इस स्पेशल एडीशन बाइक पर सोने की परत चढ़ाई है…

worlds costliest bike, gold plated harley davidson

worlds costliest bike, gold plated harley davidson

लाख-दो लाख, 10-20-50 लाख तक की बाइक के बारे में तो आपने सुना ही होगा… हार्ले, हेलकैट, हायबुसा जैसे कुछ नाम यदा-कदा मीडिया में आते रहते हैं। चलाते वक्त इनके मालिक लोग खुद को ‘बड़ा’ महसूस करते होंगे शायद। इन्हीं में से कई लोग अपनी बाइक को जान से भी ज़्यादा हिफ़ाज़त से रखते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत आसमान छूती है, इसकी कीमत करोड़, दो करोड़ या तीन करोड़ नहीं बल्कि इतनी आप 50 लाख रूपये तक की कीमत की 10 से ज्यादा BMW कार खरीद सकते हैं।
मशहूर बाइक ब्रांड हार्ले डेविडसन ने दुनिया की सबसे महंगी बाइक लांच की है। हार्ले डेविडसन ने अपनी इस स्पेशल एडीशन बाइक पर सोने की परत चढ़ाई है। इस गोल्डेन बाइक की कीमत है 5.53 करोड़ रुपए।
इस बाइक की कीमत रखी गयी है 5.53 करोड़ सुनकर भले ही आप हैरान रह गए होंगे लेकिन कंपनी का दावा है कि बाइक्स के दीवानों के लिए यह कीमत कोई ज्यादा नहीं। 
Image result for duniya ki sabse mehngi bike
बाइक पर सोने की परत चढ़ाकर तैयार किया है डेनमार्क की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी लॉज जेनसन ने।
Image result for duniya ki sabse mehngi bike
जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में चल रहे मोटरसाइकिल एक्सपो में इसे लोगों के सामने लाया गया। 5.53 करोड़ रुपए की इस बाइक को दुनिया की सबसे महंगी बाइक बताया गया। इसे हार्ले-डेविडसन की स्पेशल एडिशन बाइक का नाम दिया है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो