scriptIS ने यजीदी महिलाओं-लड़कियों पर ढाहे कहर, कई बार बेचा, हुआ रेप | Yazidi women seek healing in Germany after ISIS hell | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

IS ने यजीदी महिलाओं-लड़कियों पर ढाहे कहर, कई बार बेचा, हुआ रेप

इस्लामिक स्टेट द्वारा गुलाम बनाई गई यजीदी महिलाओं और लड़कियों पर ढाए गए कहर और अमानवीयता की दर्दभरी कहानियां सामने आई

Feb 28, 2016 / 04:03 pm

Rakesh Mishra

Yazidi women in isis

Yazidi women in isis

जिनेवा। इराक में खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा गुलाम बनाई गई यजीदी महिलाओं और लड़कियों पर ढाए गए कहर और अमानवीयता की दर्दभरी कहानियां सामने आई हैं। इन लड़कियों और महिलाओं को ना सिर्फ कई बार बेचा गया, बल्कि उनके साथ बलात्कार भी किया गया। हालात इतने दर्दनाक हो गए थे कि एक लड़की ने खुद को बदसूरत बनाने का भी प्रयास किया, ताकि वह किसी तरह से आईएस के चंगुल से छूट पाए। जर्मन डॉक्टर जे आई खिजिलान ने इराक में इस्लामिक स्टेट जिहादियों द्वारा गुलाम बनाकर रखी गयीं जिन 1400 से अधिक यजीदी महिलाओं और लड़कियों की कहानियां सुनी हैं, उसमें से ये केवल दो लड़कियों की कहानियां हैं।

जिनेवा में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि इन महिलाओं और लड़कियों ने नरक जैसे हालात का सामना किया है। खिजिलान उस परियोजना के प्रमुख हैं जिसके तहत ऐसी 1100 महिलाओं और लड़कियों के शारीरिक और मानसिक जख्म को भरने की कोशिशों के तहत उन्हें जर्मनी लाया गया है। जर्मन राज्य बाडेन वुर्टेमबर्ग द्वारा चलायी जा रही इस परियोजना के तहत पिछले वर्ष अप्रैल में उत्तरी इराक से पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को जर्मनी लाया गया और अंतिम समूह को इस महीने की शुरआत में लाया गया।

वर्ष 2014 में बाडेन वुर्टेमबर्ग के अधिकारियों ने इस दिशा में कार्रवाई का निर्णय किया था। इस समय आईएस जिहादी यजीदी लोगों का नरसंहार और हजारों को भागने पर मजबूर करते हुए धीरे-धीरे उत्तरी इराक की तरफ बढ़ रहे हैं और इस दौरान वे हजारों लड़कियों और महिलाओं का अपहरण करके उनको यौन गुलामी के लिए मजबूर कर रहे हैं।

Home / world / Miscellenous World / IS ने यजीदी महिलाओं-लड़कियों पर ढाहे कहर, कई बार बेचा, हुआ रेप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो