scriptकार्बन ने मात्र 3990 रूपए में उतारा 21 भाषाओं में काम करने वाला फोन | karbonn k9 smart with 21 languages support launched | Patrika News

कार्बन ने मात्र 3990 रूपए में उतारा 21 भाषाओं में काम करने वाला फोन

Published: Jan 08, 2016 11:12:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

अंग्रेजी इस्तेमाल नहीं करने वाले यूजर्स के लिए उतारा गया है यह खास स्मार्टफोन

Karbonn K9 smart

Karbonn K9 smart

नई दिल्ली। अंग्रेजी इस्तेमाल नहीं करने वालों के लिए कार्बन ने शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे के9 स्मार्ट नाम से पेश किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 3990 रूपए रखी है और यह रीटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

21 भाषाओं में करता है काम
कार्बन के9 स्मार्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें 21 भारतीय भाषाएं हैं। कंपनी का कहना है कि यह विडाइस सिस्टम लेवल पर 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और फोन कॉन्टैक्ट्स 11 भारतीय भाषाओं में ऐक्सेस किए जा सकते हैं। यूजर्स 21 भारतीय भाषाओं मे टाइपिंग कर सकते हैं। यह इंग्लिश इस्तेमाल न करने वाले यूजर्स के लिए उतारा गया है।

6 भारतीय भाषाओं में लाइव कमेंट्री
Karbonn K9 Smart में पहले से ही कुछ एप्स डाले गए हैं, जैसे कि क्रिकबज। इस एप के जरिए 6 भारतीय भाषाओं में क्रिकेट मैचों की लाइव कॉमेंट्री और खबरें पढ़ी जा सकती हैं।


5 इंच की बड़ी डिस्पले स्क्रीन
एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर रन करने वाले वाले के9 में 5 इंच का लाइव (480&854 पिक्सल्स) रेजोल्युशन वाला डिस्पले है। इसमें 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर लगा है। रैम 512 एमबी और इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

दोनों तरफ कैमरे
कार्बन के9 स्मार्ट में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी 2300 एमएएच है। यह 3जी स्मार्टफोन है, जिसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो