scriptलेनोवो ने 14999 रूपए में लॉन्च किया ये हाईटेक स्मार्टफोन | Lenovo Phab 2 Plus come for sale in India via amazon website | Patrika News

लेनोवो ने 14999 रूपए में लॉन्च किया ये हाईटेक स्मार्टफोन

Published: Nov 08, 2016 03:03:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

लेनोवो ने अपने फैब 2 प्लस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है

lenovo phab 2 plus

lenovo phab 2 plus

नई दिल्ली। लेनोवो ने अपना नया फैबलेट Phab 2 Plus भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के फैबलट्स की फैब सीरीज के इस स्मार्टफोन के बारे में जून में जानकारी दी थी। उस समय कंपनी ने लेनोवो फैब 2 और फैब 2 प्रो भी लॉन्च किए थे।


लेेनोवो फैब 2 प्लस की कीमत और फीचर्स

—फैब 2 प्लस में 6.4 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले लगा है, जिसका रेजॉलूशन 1080 x 1920 पिक्सल्स है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास लगा है।

—यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कंपनी के Vibe UI पर रन करता है।

—फैबलट में 1.3 GHz का ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT8783 प्रोसेसर लगा है। रैम 3 जीबी दी गई है।

—इसमें इंटरनल मेमरी 32 जीबी है और 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इसमें लगाया जा सकता है।

—बैक में 13 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप लगा हुआ है। साथ में LED फ्लैश भी है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।


—​यह ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमें दोनों माइक्रो-सिम पड़ते हैं। इसमें हाइब्रिड सिमकार्ड स्लॉट लगा है।

—कनेक्टिविटी की बात करें तो लेनोवो फैब 2 प्लस 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस सपॉर्ट करता है।

—इस​ स्मार्टफोन की बैटरी 4050 mAh है। इसमें बैक साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा है।

— लेनोवो ने फैब 2 प्लस को 14999 रूपए की कीमत में उतारा है। मंगलवार दोपहर 1 बजे से ऐमजॉन पर इसकी बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी ने इसे शैंपेन गोल्ड और गनमेटल रंगों में पेश किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो