script1 रुपए में मिल रहा 6GB RAM वाला वनप्लस 3T स्मार्टफोन! | OnePlus Dash Sale offers 3T mobile phone at Rs 1 | Patrika News

1 रुपए में मिल रहा 6GB RAM वाला वनप्लस 3T स्मार्टफोन!

Published: Dec 06, 2016 02:47:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

वनप्लस 3T को OnePlus Dash Sale में 1 रूपए में बेचा जा रहा है

oneplus t3

oneplus t3

नई दिल्ली। शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस ने दिसंबर सेल ऑफर जारी किया है, जो यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। कंपनी ने इस सेल को OnePlus Dash Sale नाम से जारी किया है। यह सेल पूरे दिसंबर माह चलेगी। इसमें सबसे खास बात ये है कि यह कंपनी अपने रजिस्टर्ड यूजर्स को हाल ही में लॉन्च 6जीबी रैम वाला वनप्लस 3T स्मार्टफोन मात्र 1 रूपए में बेचेगी।

इतने दिन चलेगी सेल
OnePlus Dash Sale सेल 9, 16, 23 और 30 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। यह सेल ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सेल में कंपनी वनप्लस 3T के अलावा वनप्लस एक्सेसरीज, केस, फोनकवर जैसे प्रोडक्ट भी महज 1 रूपए में बेचेगी। हालांकि ग्राहकों को इस सेल के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए अपना वनप्लस अकाउंट तैयार उसमें मोबाइल नंबर का वैरिफिकेशन कराकर अपना पता भी देना होगा। ऐसा इसलिए करना जरूरी ताकी कंपनी आपको सूचित कर सके। इसके अलावा ये सब करते हुए आपको इस इवेंट को सोशल मीडिया पर भी शेयर करना होगा। ऐसे में आपके शेयर किए गए लिंक से जितने लोग साइन इन करेंगे उसकी एवज में आपको प्वाइंट मिलेंगे। आपको वनप्लस 3T पाने के लिए 300 प्वाइंट की जरूरत है। इसके बाद आपको 1 रूपए में वनप्लस 3T स्मार्टफोन दिया जाएगा।


वनप्लस 3T के खास फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। यह हैंडसेट 6 जीबी की जबरदस्त रैम लैस तथा 64 जीबी और 128 जीबी मैमोरी वेरियंट्स में आया है। वनप्लस 3T में Sony IMX 298 सेंसर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में भी 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा 4k रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसके अलावा इंटेलिजेंट पिक्सल टेक्नोलॉजी दी गई है जो कम रोशनी में भी अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें लेने में मदद करती है। यह हैंडसेट 3,400mAh की बैटरी क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। कंपनी के मुताबिक इस फोन को महज 30 मिनट तक चार्ज करने इसकी बैटरी पूरे 1 दिन तक चलती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो