खान अभिनेताओं की फिल्म न देखें हिंदू : साध्वी प्राची
Published: Mar 02, 2015 04:21:00 am
साध्वी प्राची ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय लड़की से
शादी कर घर बसाने की दी सलाह
देहरादून। भाजपा नेता साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुओं को अभिनेता आमिर, सलमान और शाहरूख खान की फिल्में नहीं देखनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय लड़की से शादी कर घर बसाने की भी सलाह दी है।
उत्तराखंड के देहरादून में विश्व हिंदू परिष्द की रविवार को हुई सभा में साध्वी प्राची ने इन अभिनेताओं की तस्वीर अपने घरों में नहीं लगाने की सलाह देते हुए कहा, “खानों की फिल्म से हमारे बच्चों को समुचित संस्कार नहीं मिलता। वे लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि लव जिहाद अंतरधार्मिक विवाह नहीं है, बल्कि यह आपराधिक सोच के साथ किया जाने वाला जबरन धर्म परिवर्तन है। हिंदू संगठन इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।