scriptऑफ सीजन में भी सोना-चांदी पहुंच से बाहर, आगे और बढ़ेंगी कीमतें | Gold and silver out of reach, even in the off-season | Patrika News
MP Business

ऑफ सीजन में भी सोना-चांदी पहुंच से बाहर, आगे और बढ़ेंगी कीमतें

सोना और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। डेढ़ महीने  से सोना 30 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

Aug 19, 2016 / 12:38 pm

Premshankar Tiwari

Countries with Largest Gold Reserves

Countries with Largest Gold Reserves

जबलपुर। सोना और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। डेढ़ महीने से सोना 30 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। चांदी की कीमत भी 45 से 46 हजार रुपए किलो है। ऑफ सीजन होने पर भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतें तेज होने का सीधा असर ग्राहकी पर हो रहा है।

आमतौर पर सावन में चांदी के दामों में इजाफा होता है। सोना में इतनी तेजी नहीं आती, लेकिन अभी दोनों धातुएं अपनी कीमतों के स्तर को बरकरार रखे हुए हैं। चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी बनी है। स्थानीय कारण भी इसमें काम कर रहे हैं। 

सराफा व्यवसाई राजा सराफ ने बताया कि चांदी में अभी तेजी का स्थानीय कारण संतान सप्तमी का त्योहार है। पूरे महाकोशल क्षेत्र में यह त्योहार मनाया जाता है। इसमें चांदी की खपत में इजाफा हो जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना की वायदा कीमतों में तेजी का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।

यह सिलसिला जुलाई के प्रारंभ से शुरू हुआ है। व्यवसाई आभास भूरा का कहना है कि जो जानकारियां मिल रही हैं, उससे अनुमान यह है कि सोना और चांदी की कीमतें और तेज होंगी। जानकार बताते है कि दशहरा दीपावली आते-आते सोना 35 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तो चांदी 48 हजार रुपए किलो तक पहुंच सकती है।
 
सोना और चांदी के दामों में गिरावट नहीं
30 हजार 650 रुपए प्रति दस ग्राम सोना जेवर
31 हजार 350 रुपए प्रति दस ग्राम सोना स्टैंडर्ड
46 हजार रुपए प्रति किलो चांदी जेवर 
47 हजार 500 रुपए प्रति किलो चांदी स्टैंडर्ड 
(गुरुवार को रहे यह भाव)

Home / MP Business / ऑफ सीजन में भी सोना-चांदी पहुंच से बाहर, आगे और बढ़ेंगी कीमतें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो