script

उम्र बढ़ने के साथ होते हैं ये ‘जवान’, जानें कैसे होते हैं अक्टूबर में जन्मे लोग

Published: Sep 29, 2016 04:07:00 pm

Submitted by:

Manish Gite

आपका जन्म किसी भी साल के अक्टूबर माह में हुआ है तो ज्योतिष शास्त्र कहता है कि आप बेहद शांत व्यक्ति हैं। स्मार्ट दिखने के कारण लोग आपसे ईर्ष्या भी करने लगते है। 

october born personality

october born personality

भोपाल. आपका जन्म किसी भी साल के अक्टूबर माह में हुआ है तो ज्योतिष शास्त्र कहता है कि आप बेहद शांत व्यक्ति हैं। स्मार्ट दिखने के कारण लोग आपसे ईर्ष्या भी करने लगते है।

अक्टूबर के महीने पैदा हुई शक्सियत की जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, उनकी सेहत और खूबसूरती बढ़ने लगती है। यह अचरज की बात नहीं है कि आप में इतना निखार आने लगता है कि आपके चाहने वाले भी दिनों दिन बढ़ने लगते हैं।

रहस्यमयी घेरे में रहते हैं आप
आपके ईर्द-गिर्द रहस्यमयी घेरा रहता है। जो आप खुद बना लेते हैं। इसके दायरे को तोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। मिलनसार होने के कारण आप हर किसी से दोस्ती कर लेते हैं। आपका रहन-सहन रॉयल होता है। हर चीज को एक अलग अंदाज में पेश करना आपकी खूबी होती है। आप व्यवस्थित रहना पसंद करते हैं। यदि अक्टूबर में जन्म होने के बावजूद आप अस्त-व्यस्त रहते हैं तो आपको आत्म अवलोकन (इंट्रोस्पेक्शन) करना चाहिए।


साधारण नाक-नक्श, लेकिन होते हैं आकर्षक
खूबसूरत दिखने और खूबसूरत रहने में आप में काफी अंतर रहता है। आप खूबसूरत रहने लोगों में से एक हैं। चाहे आपका नाक-नक्शा सामान्य हो, लेकिन कुछ ऐसी आकर्षण शक्ति आपमे रहती है कि खुद को अनूठे अंदाज में पेश कर सबका दिल जीत लेने की कला आपमें होती है।


बाजू से निकल जाती है मुसीबत
आप में एक अलग गुण यह भी होता है कि आप परेशानियों को कैसे निपटा लेते हैं। आप में इससे निपटने की अलग ही ताकत होती है। निराशा के समय में ऐसे निकल जाते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं। किसी भी मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देना आपको पसंद नहीं। अपनी बात को तौल-मोल के बोलना आपकी पहचान होती है। शब्दों को व्यर्थ नहीं जाने देते।


बेहद शार्प होता है इनका दिमाग
अक्टूबर में जन्म लेने वाले व्यक्ति राजनीति के जरिए रिश्ते निभाने में माहिर होते हैं। किसी भी बात को समझने की आपमें गहराई होती है। इनके दिमाग की शार्पनेस की सभी तारीफ करते हैं और जलते भी है।


अपने साथी को हद से अधिक चाहते हैं
अपने साथी को प्यार करने में इनसे आगे शायद कोई नहीं है। यह अपने साथी को डूबकर और टूटकर भी चाहते हैं। अक्टूबर वाले व्यक्ति से यह सीखने वाली बात है। प्यार में रोना और चीखना इन्हें पसंद नहीं होता है। यदि ब्रेकअप हो तो बेहद शालीनता से आप खामोशी धारण कर लेते हैं। आरोप-प्रत्यारोप नहीं करते। दुनिया आपके प्यार को समझ जाए, लेकिन आपकी जुबान आखिर सात तालों में ही रहती है। कारण आप सामने वाले व्यक्ति का सम्मान और ख्याल रखते हैं। सपने में ही आप अहित नहीं सोच सकते।


अक्टूबर वाली लड़कियां होती हैं बेहद सुंदर
अक्टूबर माह में जन्म लेने वाली कन्याएं बेहद सुंदर होती है। इनकी आंखें इतनी खूबसूरत होती है कि कोई भी इनमें डूब जाना चाहता है। मन की थोड़ी-सी डिप्लोमैटिक जरूर होती है, लेकिन दूसरों का नुकसान कभी नहीं करती हैं। प्यार के मामले में ये नादान होती हैं। लेकिन, सोच गहरी होती है। समझती सब है लेकिन, दूसरों की कमियों को भी नजर अंदाज करके उसे चाहती है। यदि इनका ब्रेकअप हो जाए तो जल्दबाजी में किसी अन्य से जुड़ने की नादानी कर बैठती हैं। इसका खामियाजा जीवनभर भुगतना पड़ता है। गजब की आत्मविश्वासी होती हैं अक्टूबर वाली लड़कियां। लेकिन, किसी न किसी पर निर्भर रहना चाहती हैं।



एक सलाहः दोस्तों को पहचाने
अक्टूबर में जन्म लेने वालों को यह सलाह दी जाती है कि एकदम शांत न रहते हुए थोड़ा संवाद भी करें। अपने सही और गलत दोस्तों को पहचानें। अपनी प्रतिभा को पहचाने और उसके मुताबिक मेहनत करें। अक्टूबर वाले लड़के या लड़कियां खूबसूरत होते हैं, इसलिए इन्हें अपनी खूबसूरती पर ध्यान देते रहना चाहिए। क्योंकि यह अक्टूबर वालों की सबसे बड़ी ताकत होती है। इसी से लोग आप के प्रति आकर्षित होते हैं।

शुभ तारीख: 2, 6, 7, 8 
शुभ रंग : रॉयल ब्लैक,चटक मेहरून, पिकॉक ग्रीन
शुभ वार : ट्यूस डे, थर्स डे, फ्राइ डे
शुभ रत्न : हीरा

ट्रेंडिंग वीडियो