scriptभारत पर हमला कर सकते हैं आतंकी, समुद्री किनारों पर बढ़ाई गई पेट्रोलिंग | terrorist can attack in India, security increased | Patrika News

भारत पर हमला कर सकते हैं आतंकी, समुद्री किनारों पर बढ़ाई गई पेट्रोलिंग

locationमुंबईPublished: Aug 13, 2016 08:25:00 pm

भारत पर हमला करने की फिराक में आतंकी, दे सकता है आत्मघाती हमले को अंजाम

Terrorist attacks

Terrorist attacks

मुंबई। सुरक्षा एजेंसियों को खूफिया जानकारी मिली है कि हथियार और गोला बारूद से लदे मालवाहक जहाज समुद्र तट पर आ सकते हैं। सुरक्षा बलों को आतंकियों द्वारा 15 अगस्त पर गड़बड़ी फैलाने की आशंका है। मिली जानकारी के बाद से ही अरब सागर में नेवी ने गस्त बढ़ा दी है, साथ ही मुंबई पुलिस ने समुद्री किनारों पर पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। पाकिस्तान मालवाहक जहाजों के सामान में छुपाकर, हथियार और गोला बारूद भेज सकता है।

दे सकता है आत्मघाती हमले को अंजाम
महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा तट पर आने वाली सभी मालवाहक जहाजों की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा पाकिस्तान से मिली खुफिया जानकारी अटारी और हुसैनीवाला बॉर्डर पर आतंकी हमले का खतरा है। तहरीक-ए-तालिबान फजल उल्लहा ग्रुप इन दिनों आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो