scriptरात में बेटी की नींद खुली तो देखा मां लपटों में घिरी थी | bilaspur: Daughter woke up in the night and saw the mother was covered in flames | Patrika News

रात में बेटी की नींद खुली तो देखा मां लपटों में घिरी थी

locationमुंगेलीPublished: Jan 08, 2017 11:25:00 am

Submitted by:

Kajal Kiran Kashyap

रात होने के कारण शनिवार को सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचानामा किया।

fire-in-the-gap-section-of-ordnence-fectory, itars

fire-in-the-gap-section-of-ordnence-fectory, itarsi

मुंगेली. मुंगेली-लोरमी मार्ग पर ग्राम देवरी संगवा में एक महिला की बुरी तरह जली लाश मिली है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवरी निवासी लता सिंह पति रज्जन सिंह उम्र 50 वर्ष की लाश जली हालत में बाड़ी में है। पूछताछ के दौरान मृतका की बेटी ने बताया कि शुक्रवार को रात खाना खाने के बाद दोनों एक साथ कमरे में सोये थे। अचानक रात्रि 2 बजे उसकी नींद खुली तो देखा की उसकी मां बिस्तर पर नहीं है। वह उसे ढूढ़ते हुए घर से बाहर आई तो देखा कि घर के बाहर रखी लकड़ी के ढेर में आग लगी है। पास जाने पर पता चला कि उसमें उसकी मां जल रही थी।

वह पुरी तरह से जल चुकी थी। रात होने के कारण शनिवार को सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचानामा किया। शव के अधिक जल जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। परिजनों का कहना था कि मृतका लता सिंह की दिमागी हालत पिछले 2 वर्षों से ठीक नहीं था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। आईपीसी की धारा 174 मर्ग क्रमांक 06/17 दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो