scriptजानिए क्यों, सपा ने अचानक प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष को किया तलब | samajwadi party summons of all District President for up assembly election 2017 | Patrika News

जानिए क्यों, सपा ने अचानक प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष को किया तलब

locationमुजफ्फरनगरPublished: Oct 20, 2016 12:08:00 pm

Submitted by:

Rajkumar

सपा की ओर से 21 अक्टूबर को आ सकता है बड़ा फैसला

AkhileshYadav_MulayamSinghYadav

AkhileshYadav_MulayamSinghYadav

सहारनपुर। चुनावी साल में सुर्खियाें में छाए सपा के कथित पारिवारिक कलह के बाद लगता है कि अब पार्टी ने डैमेज कंट्राेल शुरू कर दिया है। अचानक प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष आैर महानगर अध्यक्षाें काे लखनऊ बुला लिया गया है। 21 अक्टूबर काे सुबह दस बजे सभी जिलाें के जिलाध्यक्षाें की सपा हाईकमान बैठक लेंगे। 

फिलहाल यही माना जा रहा है कि यह महत्वपूर्ण बैठक आगामी चुनाव के मद्देनजर बुलाई गई है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस बैठक में सपा हाईकमान काेई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। सहारनपुर से सपा के जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया ने अचानक लखनऊ में रखी गई इस बैठक की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि उनके पास पार्टी से लेटर पहुंचा है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष आैर महानगर अध्यक्ष की बैठक बुलाई गई है। 21 अक्टूबर काे सुबह दस बजे तक सभी लखनऊ में हाेंगे।

मजाहिर हसन मुखिया की माने ताे बैठक महत्वपूर्ण है। इसलिए वह बुधवार शाम काे ही लखनऊ के लिए रवाना हाे रहे हैं। बैठक में शामिल हाेने वाले सभी जिलाध्यक्षाें काे यह भी कहा है कि बैठक महत्वपूर्ण है इसलिए सभी समय से पहुंचेगें। इस बैठक में क्या मुद्दा उठेगा आैर किन-किन याेजनाआें पर चर्चा हाेगी इसके बारे ताे मजाहिर हसन मुखिया कुछ नहीं बता सकते लेकिन सूत्राें से खबर है कि आगामी चुनाव की तैयारियाें पर इस मीटिंग में बैठक हाेगी। चर्चाएं यह भी हैं कि इस बैठक के बाद कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी सपा ले सकती है। 

सीएम 27 काे आ रहे हैं सहारनपुर

खबर यह भी है कि इस बैठक के बाद खुद सीएम अखिलेश सिंह यादव सहारनपुर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका काेई अधिकारिक कार्यक्रम जिले में नहीं पहुंचा है लेकिन सपा के पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र राणा के बेटे आैर सपा नेता कार्तिकेय राणा इसकी पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक 27 अक्टूबर काे सीएम उनके पिता की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए सहारनपुर पहुंचेंगे।

इस समय सपा का सहारनपुर पर विशेष ध्यान है। इसका एक मुख्य कारण सहारनपुर के देवबंद में स्थित इस्लामिक शिक्षा के केंद्र दारूल उलूम काे भी माना जा रहा है। यह अलग बात है कि सीएम यहां इस बार पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र राणा की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। 27 अक्टूबर काे पूर्व मंत्री के गांव में ही उनकी प्रतिमा की स्थापना हाेगी।

सीएम के प्राेग्राम से मचा हड़कंप

अचानक सीएम के सहारनपुर (देवबंद) आने के प्राेग्राम से सरकारी अमले में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में विकास कार्याें आैर रुकी हुई याेजनाआें में तेजी लाने की कवायद शुरु हाे गई है। अफसराें काे यह आशंका है कि चुनावी साल में सीएम सहारनपुर नगर भी आ सकते हैं आैर अचानक काेई निरीक्षण भी कर सकते हैं। यह अलग बात है कि अभी तक सीएम का सरकारी कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो