scriptविवाद के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर | muzaffernagar: young man shot due to dispute | Patrika News

विवाद के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

locationमुजफ्फरनगरPublished: Apr 22, 2015 04:07:00 pm

जिले में भैंस को कार की टक्कर लगने के बाद हुए विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई।

dantewada shoot

dantewada shoot

मुजफ्फरनगर। जिले में भैंस को कार की टक्कर लगने के बाद हुए विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल हुए युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना निवासी प्रिंस की भैंस मंगलवार रात को उसके घर के बाहर रास्ते पर बंधी हुई थी। देर रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही मोहित व राजू कार से वहां से गुजर रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान प्रिंस की भैंस को कार की साइड लग गई। प्रिंस ने इस बात का विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि मोहित व राजू ने तमंचे से प्रिंस के पेट में गोली मार दी। इससे प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद भाग रहे मोहित को ग्रामीणों ने तमंचे समेत दबोच लिया, जबकि राजू फरार हो गया। घायल प्रिंस को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो