scriptगांधीगीरी पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में लगाई झाड़ू | gandhigiri by anganbadi karyakarta | Patrika News

गांधीगीरी पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में लगाई झाड़ू

locationनरसिंहपुरPublished: Jul 17, 2017 09:51:00 pm

Submitted by:

ajay khare

तीसरे दिन भी जारी रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल, अपनी मांगों को लेकर बुलंद की आवाज 

narsinghpur news in hindi,gandhigiri, by anganbadi

gandhigiri

नरसिंहपुर। अपनी मांगों को लेकर शनिवार से हड़ताल पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधीगीरी का मार्ग अपनाया। नारेबाजी के बीच उनका समूह कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान देते हुए झाड़ू लगाई और मांगें पूरी करने की मांग की। उनके प्रदर्शन के इस तरीके को सभी ने सराहा और अपनी सहानुभूति भी प्रकट की।
गौरतलब है कि दो दशक से कई समस्याओं और अल्पवेतन में कार्य कर रहीं जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने शनिवार को कामकाज बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर अपनी शक्ति व आक्रोश का प्रदर्शन किया था। दो हजार से अधिक की संख्या में एकजुट होकर मांगों को लेकर बरसते पानी के बीच नारेबाजी कर जनपद मैदान से लेकर शहर के मुख्यमार्ग से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। बाद में रैली जनपद मैदान में जाकर अनिश्चितकालीन धरने में बदल गयी थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का कहना है कि काफी कम वेतन मिलने के बावजूद वे पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं । शासन और प्रशासन व विभाग द्वारा समय समय चलने वाले अभियानों व कार्यक्रमों में भी अपना योगदान देती हैं। जिसका अलग से कोई मानदेय नही दिया जाता। इसके बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। संघ की मांग है कि नियमित किया जावे, बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए। केन्द्र समान मंहगाई भत्ता मिले, पेंशन की पात्रता हो, अन्य विभागों का कार्य उनसे न लिया जाये या फिर इसका अलग से पारिश्रमिक मिले, आंगनबाड़ी का समय अधिकतम पांच घंटे किया जाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो