scriptकपड़ों के शोरूम मेंं लगी आग,लाखों की क्षति | I'm clothing showroom fire damage millions | Patrika News
नरसिंहपुर

कपड़ों के शोरूम मेंं लगी आग,लाखों की क्षति

नगर के व्यस्तम, बरमान चौराहे पर स्थित एक कपड़ों के शोरूम, में चल रहे सुधार कार्य के दौरान अचानक आग लग जाने से हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई

नरसिंहपुरSep 27, 2016 / 07:52 am

sanjay tiwari

aag

the sudden fire

करेली। नगर के व्यस्तम बरमान चौराहे पर स्थित एक कपड़ों के शोरूम में चल रहे सुधार कार्य के दौरान अचानक आग लग जाने से हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की खबर फैलते ही पुलिस प्रशासन और फायर बिग्रेड तथा बिजली विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया। जिसके कारण नगर में फिर एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन आग के बुझाते बुझाते भी शोरूम में रखे कपड़े और फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गये।

जानकारी नुसार बरमान चौराहे पर स्थित बड़कुर फैशन प्वाइंट के ऊपरी माले पर सुधार कार्य चल रहा था। अचानक उसमें शार्ट सर्किट के कारण वहां आग लग गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार प्रमोद चर्तुवेदी ,टीआई करेली अरविंद दुबे और बिजली विभाग के टाऊन सहायक यंत्री सागर गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंच गये। गुप्ता ने बताया कि घटना को देखते हुए फौरन लाइन ट्रप करा कर कनेक् शन काटा गया। इसके बाद दोबार नगर की बिजली चालू कराई गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है दूसरे दिन सुबह तहसील कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया गया। जिसमें शोरूम के मालिकों ने करीब आठ लाख की क्षति होना बताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो