script

पाकिस्तान में अब नहीं होगी आतंकियों की मीडिया कवरेज, लगाया बैन

Published: Nov 03, 2015 10:33:00 am

Submitted by:

firoz shaifi

पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद की
जमात-उद- दावा और लश्करें तैयबा को आतंकी संगठन मानते हुए उसकी मीडिया
कवरेज पर रोक लगा दी है।

hafiz saeed

hafiz saeed

पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद की जमात-उद- दावा और लश्करें तैयबा को आतंकी संगठन मानते हुए उसकी मीडिया कवरेज पर रोक लगा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाक गृह मंत्रालय ने जमात उद दावा, फलह-ए- इंसानियत और लश्कर-ए- तयैबा की मीडिया कवरेज पर रोक लगा दी है।

इस संबंध में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या पाक पीएम नवाज शरीफ ने अमरीकी राष्ट्रपति से किए गए वादे के तहत यह कदम उठाया है।
terrorists
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित आतंकवादियोंं एवं लश्कर-ए- तैयबा समेत अन्य आतंकवादी संगठनों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्तावोंं के तहत प्रभावी कार्रवाई का वादा किया था।
hafiz saeed

ट्रेंडिंग वीडियो