scriptराशिफलः कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन? | Today Rashifal In Hindi 2 December 2015 | Patrika News

राशिफलः कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

Published: Dec 01, 2015 05:07:00 pm

Submitted by:

बुधवार के राशिफल में जानिए अपने सितारों का हाल…

जयपुर। बुधवार के राशिफल में जानिए अपने सितारों का हाल…

मेष
निवेश के रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों के लिए कृषि व्यवसाय अचानक लाभ की स्थिति निर्मित करेगा।

वृष
कार्य प्रणाली में परिवर्तन कर वैदेशिक कार्यों को प्रधानता देंगे। आधुनिक शैली के कारोबार पसंद आएंगे।

मिथुन
चंद्रमा का गोचर कार्य के संदर्भ में बाहरी संपर्कों के माध्यम से आगे बढ़ाएगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।

इन 4 प्रकार की महिलाओं से करेंगे शादी तो बहुत पछताएंगे

कर्क
कार्य में आंशिक परिवर्तन पद में वृद्धि करवा सकता है। महिला वर्ग को प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह
समय अनुकूल बन रहा है। बाहरी यात्रा का योग है। आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

कन्या
धार्मिक मानसिकता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। नए कार्य के बारे में विचार करेंगे। छात्र सफल होंगे।

ये है सिगरेट बाबा की मजार जहां शराब-सिगरेट चढ़ाने से पूरी होती है मन्नत!

तुला
लाभ की स्थितियां बन रही हैं। बाहर जाकर नाम तथा दौलत कमाने का लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक
विपरीत चंद्रमा कार्य की गति को धीमी करेगा। आज अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार में लाभ होगा।

धनु
बुधवार की सुबह राहत मिलेगी और समस्या का समाधान होगा। गुरु, शुक्र को व्यापार में आय बढ़ेगी।

मकर
चंद्रमा का प्रभाव यात्रा में कष्ट देगा। शुभ समय की प्रतीक्षा करें। मनोस्थिति दुविधाजनक होगी।

कुंभ
विचारधारा में अस्थिरता मन को उदास करेगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र सफलता प्राप्त करेंगे।

मीन
जानकार व्यक्ति की सलाह समस्याओं से उबारेगी। कार्य की स्थिति लाभप्रद होगी। बाधाएं दूर होंगी।

पढ़ना न भूलेंः

ट्रेंडिंग वीडियो