scriptआज खरीदारी का शुभ संयोग | Good combination of shopping today | Patrika News

आज खरीदारी का शुभ संयोग

locationजयपुरPublished: Nov 03, 2015 10:30:00 am

Submitted by:

jainarayan purohit

 त्योहारी सीजन में बाजार सजकर तैयार है। खरीदारी के लिए मंगलवार को शुभ संयोग रहेगा।

 त्योहारी सीजन में बाजार सजकर तैयार है। खरीदारी के लिए मंगलवार को शुभ संयोग रहेगा। इस वर्ष धनतेरस से छह दिन पूर्व मंगलवार को पुष्य नक्षत्र पर बने खरीदारी के शुभ संयोग के अवसर पर बाजार में खूब रौनक दिखने की संभावना है। जोरदार खरीदारी की उम्मीद में व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर माल भरने के अलावा सजावट शुरू कर दी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। पंडित रतनलाल शास्त्री के अनुसार खरीदारी के शुभ काल में सोना, चांदी, इलेक्ट्रोनिक आयटम, वाहन, वस्त्र, प्रॉपट्री आदि की खरीद चिरस्थाई रहती है। दिवाली से पूर्व व इसके बाद में आ रहे शुभ संयोग में खरीदारी शुभ फलदायी रहेगी। वाहनों व आभूषण के अलावा इस बार किचन सेट का बाजार भी पूरी तैयारी के साथ बाजार में उतर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो