scriptपुलिस चौकी से ससुराल विदा हुई फरहाना, पढ़ें पूरी खबर | love marriage in police chowki at bulandshahr | Patrika News

पुलिस चौकी से ससुराल विदा हुई फरहाना, पढ़ें पूरी खबर

locationनोएडाPublished: Dec 07, 2016 08:20:00 pm

Submitted by:

sandeep tomar

पुलिस ने इस प्रेमी युगल की शादी चौकी में ही कराई जिसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए

Cashless married in Balajipurm

Cashless married in Balajipurm

बुलंदशहर। घर से फरार हुए एक प्रेमी जोड़े का निकाह सर्वसम्मति से पुलिस चौकी के अन्दर कराया गया। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़ा मंगलवार को अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों की गतिविधियों को भांपकर प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले आई।

हो गया प्यार

मामला बुगरासी चौकी क्षेत्र का है। चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि फरहाना अमरपुर की रहने वाली है और आदिल स्याना का। उन्होंने बताया कि आदिल का फराहाना के घर आना-जाना था। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी करने की ठान ली। लेकिन दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे।

बस अड्डे से पकड़ा

मंगलवार को दोनों प्रेमी-प्रेमिका अपने-अपने घर से फरार हो गए। घर से दोनों के फरार होने की जानकारी मिलने पर परिजनों में खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों प्रेमी युगल को बुगरासी बस अड्डे के पास से हिरास्त में ले लिया और परिजनों को सूचना दे दी गई।

लोगों के समझाने पर हुई शादी

दोनों पक्षों के लोग बुगरासी चौकी पर पहुंच गए। गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर फराहाना और आदिल की शादी के रजामंद कर लिया। फिर क्या था दोनों पक्षों की शादी चौकी में सर्वसम्मति के साथ हो गई। शादी के बाद दुल्हा-दूल्हन को लेकर अपने घर चला गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो