गुरुवार को दिल्ली में एक महिला ने टैक्सी की पिछली सीट पर अपने बच्चे को जन्म दिया। वह लेबर पेन के बाद अस्पताल जा रही थी और रास्ते में ही प्रसव हो गया।
गुरुवार को दिल्ली में एक महिला ने टैक्सी की पिछली सीट पर अपने बच्चे को जन्म दिया। वह लेबर पेन के बाद अस्पताल जा रही थी और रास्ते में ही प्रसव हो गया। इसके बाद महिला और बच्चे को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र 20 साल से थोड़ी अधिक है और वो दक्षिण दिल्ली के देवली क्षेत्र की रहने वाली है।
अधिकारियों ने बताया के दोपहर बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरु हुई। उसके परिवार वालों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की जगह टैक्सी बुला लिया।
महिला के साथ उसके परिवार के दो सदस्य भी थे। जब महिला टैक्सी में जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो टैक्सी ड्राइवर ने टैक्सी को सड़क के किनारे रोक दिया। उसके बाद महिला ने टैक्सी की पिछली सीट पर बच्चे को जन्म दिया।