script‘बिहार में किसी को नहीं करने दिया जाएगा कानून के साथ खिलवाड़’ | No one to do mess with the law in Bihar says Lalu yadav | Patrika News
राज्य

‘बिहार में किसी को नहीं करने दिया जाएगा कानून के साथ खिलवाड़’

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कहा कि बिहार के विकास के लिए सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और शांति आवश्यक है इसलिए महागठबंधन सरकार किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी। 

Nov 29, 2015 / 05:58 pm

Jyoti Kumar

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कहा कि बिहार के विकास के लिए सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और शांति आवश्यक है इसलिए महागठबंधन सरकार किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी। 

यादव ने वैशाली जिले के तेरसिया गांव में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि सभी के सहयोग से बिहार का नवनिर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और इस कार्य को अब कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से सरकार की विकास योजनाओं में सहयोग करने की अपील की। 

Lalu-Rabri

इससे पूर्व यादव ने राजद कार्यकर्ता खलक राय के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।

Home / State / ‘बिहार में किसी को नहीं करने दिया जाएगा कानून के साथ खिलवाड़’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो