script2 वर्षीय डॉली ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में किया रिकार्ड कायम | 2-Year-Old Dolly Sets National Archery Record | Patrika News
अन्य खेल

2 वर्षीय डॉली ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में किया रिकार्ड कायम

लिम्का बुक अवार्ड के मुताबिक, डॉली ने अपने बड़े भाई-बहन की दु:खद मौत के बाद नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया है

Mar 24, 2015 / 10:28 pm

भूप सिंह

नई दिल्ली। दो वर्षीय डॉली ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में रिकार्ड कायम किया है। लिम्का बुक अवार्ड के मुताबिक, डॉली ने अपने बड़े भाई-बहन की दु:खद मौत के बाद मंगलवार को नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया है। 2010 में अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज और कोच रह चुके डॉली के बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद सेरोगेसी के माध्यम से डॉली का जन्म हुआ था।

बिस्वरूप रॉय चौधरी के अनुसार, अपने तीसरे जन्मदिन से 9 दिन पहले 5 और 7 मीटर दूरी में 200 अंक का स्कोर करने वाली इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड में सबसे युवा भारतीय बनीं। चौधरी ने आंध्र प्रदेश के दक्षिण राज्य से फोन पर कहा कि वह सबसे कम उम्र में यह उपलब्घि हासिल करने युवा बनीं है। इनका ये रिकार्ड तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकीन है।

डॉली के माता-पिता ने कहा कि जब वह पहली बार इस खेल को सीखने की कोशिश कर रही थी उस समय उसके पास कार्बन से बना तीर था। एक तीरंदाजी अकादमी चलाने वाले उसके पिता सत्यनारायण चेरूकुरी ने कहा कि जब वह कोख में थी तभी उन्होंने उसे तीरदांज बनाने की सोच ली थी। 

Home / Sports / Other Sports / 2 वर्षीय डॉली ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में किया रिकार्ड कायम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो