scriptजूनियर हॉकी विश्वकप की तैयारियों से खुश एफआईएच अध्यक्ष बत्रा | FIH President Narinder Batra Happy To See Junior Hockey World Cup Prepration's | Patrika News

जूनियर हॉकी विश्वकप की तैयारियों से खुश एफआईएच अध्यक्ष बत्रा

Published: Dec 04, 2016 09:11:00 pm

Submitted by:

Kuldeep

एफआईएच अध्यक्ष ने लखनऊ में नवनिर्मित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम का दौरा किया, जहां
उन्होंने स्टेडियम में पिच के साथ-साथ अन्य विभिन्न सुविधाओं का भी
निरीक्षण किया।

Junior Hockey World Cup

Junior Hockey World Cup

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरिन्दर ध्रुव बत्रा ने रविवार को यहां जूनियर हॉकी विश्वकप में भाग लेने वाली पुरुष टीमों के मुलाकात कर विश्वकप की विभिन्न तैयारियों पर संतोष जताया। बत्रा ने नवनिर्मित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्टेडियम में पिच के साथ-साथ अन्य विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशक आरपी सिंह और हॉकी इंडिया की सीईओ एलेना नॉर्मन भी मौजूद थी।

एफआईएच अध्यक्ष बत्रा ने बाद में गुरु गोबिंद सिंह स्पोटर्स कॉलेज में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम का भी दौरा किया और वहां विश्वकप की तैयारियों पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर बत्रा ने कहा, लखनऊ ने विश्व को कई हॉकी दिग्गज दिए हैं और अब विश्वकप की तैयारियों से मैं बहुत खुश हूं। यह उम्मीद से कहीं बढ़कर है और इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। विश्वकप के आयोजन से लखनऊ को विश्व में एक नई पहचान मिलेगी।

खिताबी हैट्रिक के लिए पहुंची जर्मन टीम
छह बार की विश्व चैंपियन जर्मनी की हॉकी टीम खिताबी हैट्रिक के लिए जूनियर हॉकी विश्वकप में भाग लेने रविवार को लखनऊ पहुंच गई। जर्मनी के अलावा जापान और कोरिया की टीम भी इसी दिन चौधरी चरण ङ्क्षसह हवाई अड्डा पहुंची। आठ से 18 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में विश्व की 16 टीमें हिस्सा ले रही है। दो बार की गत चैंपियन जर्मनी को टूर्नामेंट में ग्रुप-सी में जापान, न्यूजीलैंड और स्पेन के साथ रखा गया है।

जर्मनी को अपना पहला मुकाबला आठ दिसंबर को स्पेन के खिलाफ खेलना है। इसके बाद उसे नौ दिसंबर को न्यूजीलैंड से और 11 दिसंबर को जापान के खिलाफ मैदान में उतरना है। जर्मनी की टीम इससे पहले छह बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। जर्मनी 2009 और 2013 में लगातार दो बार खिताब जीतने के बाद अब खिताबी हैट्रिक के लिए उतरेगी। जर्मनी ने इससे पहले 1982, 1985, 1989 और 1993 में भी खिताब जीते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो