scriptवर्ल्ड वेटलिफ्टिंग में भारत का एतिहासिक प्रदर्शन | india did well in world youth weightlifting championship | Patrika News
अन्य खेल

वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग में भारत का एतिहासिक प्रदर्शन

भारतीय भरोत्तोलकों ने पहली बार इतिहास रचते हुए मलेशिया में हुई यूर्थ
वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2016 में रजत और कांस्य पदक ​जीतकर पोडियम
पर जगह बनाई।

Oct 21, 2016 / 05:06 pm

निखिल शर्मा

indian flag

indian flag

नई दिल्ली। कांस्य और रजत पदक के बीच भारत के जेरेमी लालरीनुंगा और मुथुपंडी राजा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर में जेरेमी ने कुल 235 किग्रा भार उठाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

वहीं मुथुपंडी राजा ने कुल 233 किग्रा का भार उठाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। जेरेमी ने यहां अपने प्रदर्शन में सुधार किया, इससे पहले उन्होंने 20 सितंबर को सेलेक्शन ट्रायल में 7 किग्रा भार अधिक उठाया।

वहीं इससे पहले इस चैंपियनशिप में शाराबानी दास ने 44 किग्रा में छठां और मोहिनी चवन ने 48 किग्रा में छठां स्थान हासिल किया। वहीं 48 किग्रा में झिल्ली डालाबेहेरा ने 9वां स्थान प्राप्त किया।

Home / Sports / Other Sports / वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग में भारत का एतिहासिक प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो