scriptजूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत ने हासिल किया चौथा स्थान | India finish fourth spot in Junior shooting World Cup | Patrika News

जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत ने हासिल किया चौथा स्थान

Published: May 06, 2016 03:08:00 pm

भारत के खाते में कुल 10 पदक आए। इटली ने सात स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य के साथ पहला स्थान हासिल किया

Rituraj singh

Rituraj singh

सुल (जर्मनी)। भारतीय दल ने यहां आयोजित जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में चौथा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में भारत ने कुल तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते। भारत के खाते में कुल 10 पदक आए। इटली ने सात स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि रूस ने पांच स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य के साथ दूसरा स्तन पाया।

बुधवार को महिला निशानेबाजों ने विश्व कप के चौथे दिन 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में 48 देशों के कुल 585 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। इनमें से 24 देशों के खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे।

भारत की ओर से रितुराज सिंह ने सबसे अधिक दो स्वर्ण जीते। शिवराम शुक्ला ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। इसी तरह अर्जुन दास ने एक स्वर्ण और एक कांस्य अपने नाम किया। महिलाओं में यशस्विनी सिंह ने दो रजत जीते। वह भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो