scriptभारत की दीपा को एशियाई जिम्नास्टिक्स में मिला कांस्य | India's Dipa wins bronze medal in Asian gymnastics | Patrika News

भारत की दीपा को एशियाई जिम्नास्टिक्स में मिला कांस्य

Published: Aug 03, 2015 11:58:00 pm

साई ने ट्वीट किया, दीपा कर्माकर ने जापान में हो रही एशियाई जिम्नास्टिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य जीत भारत का खाता खोला

Dipa Karmakar

Dipa Karmakar

हिरोशिमा। भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने सोमवार को एशियाई जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप के महिला वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। चीन की यान वांग ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 14.988 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जापान की सेई मियाकावा 14.812 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक हासिल किया।
Dipa Karmakar
ग्लासगो में पिछले वर्ष हुए राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता दीपा कर्माकर 14.725 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने ट्वीट कर दीपा की जीत की जानकारी दी।
Dipa Karmakar
साई ने ट्वीट किया, दीपा कर्माकर ने जापान में हो रही एशियाई जिम्नास्टिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य जीत भारत का खाता खोला।
Dipa Karmakar
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो