scriptजापान से भी हारी भारतीय महिला हॉकी टीम | Indian women hockey team lost against japan in world hockey league | Patrika News
अन्य खेल

जापान से भी हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को एक और निराशा हाथ लगी है। अब भारतीय टीम जापान से भी हार गई

Jul 20, 2017 / 07:34 pm

निखिल शर्मा

Indian Women Hockey Team

Indian Women Hockey Team

जोहानसबर्ग। भारतीय महिला हॉकी टीम को यहां चल रहे हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले में जापान के हाथों 0-2 की हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम अब सातवें और आठवें स्थान के लिए 22 जुलाई को खेलेगी। भारतीय गोलकीपर सविता ने इस मैच में कई अच्छे बचाव किए, नहीं तो भारत की हार का अंतर कहीं बड़ा हो सकता था।

जापान ने यह मुकाबला जीतकर अगले वर्ष होने वाले महिला विश्वकप के लिए अपनी संभावनाएं मजबूत कर ली हैं। जापान ने सातवें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिस पर काना नोमूरा ने गोल कर दिया।

जापान ने अपना दूसरा गोल 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। नाहो इचितानी ने यह गोल दागा। भारत ने आखिरी 15 मिनट में कुछ मौके बनाए, लेकिन वंदना, रानी, रेणुका यादव और गुरजीत कौर इन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। अंतिम हूटर बचने पर भारत को दो गोल की हार का सामना करना पड़ा।

Home / Sports / Other Sports / जापान से भी हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो