script35 साल बाद हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई | Indian women hockey team qualify for Rio Olympic 2016 | Patrika News
अन्य खेल

35 साल बाद हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

1980 मॉस्को ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार शामिल हुई थी और चौथे स्थान पर रही थी

Aug 29, 2015 / 10:34 am

शक्ति सिंह

Indian Women Hockey

Indian Women Hockey

नई दिल्ली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए खुशखबरी है। महिला हॉकी टीम ने अगले साल ब्राजील में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय महिला टीम दूसरी बार ओलंपिक खेलों में हॉकी खेलने जाएगी।


इससे पहले 1980 मॉस्को ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार शामिल हुई थी और चौथे स्थान पर रही थी। भारत को रियो ओलंपिक में पहुंचने के लिए यूरो हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले का इंतजार था। भारत को जरूरी था कि फाइनल में केवल नीदरलैंड्स और इंग्लैण्ड ही पहुंचे। पहले सेमीफाइनल में नीदलैंड्स जीत गया जबकि दूसरे में इंग्लैण्ड ने स्पेन को मात दी।



इंग्लैण्ड के जीतते ही भारतीय हॉकी के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेन्द्र बत्रा ने भारतीय टीम को अपने फेसबुक पेज पर बधाई दी। जुलाई में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी।

Home / Sports / Other Sports / 35 साल बाद हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो