scriptएशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने जीते 9 पदक | Indian wrestlers bag nine medals at Asian Wrestling Championship | Patrika News

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने जीते 9 पदक

Published: Feb 22, 2016 11:24:00 pm

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारतीय पहलवानों ने थाईलैंड की
राजधानी बैंकाक में एक स्वर्ण सहित कुल नौ पदक भारत की झोली में डाले

Asian Wrestling Championship

Asian Wrestling Championship

नई दिल्ली। एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारतीय पहलवानों ने थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में एक स्वर्ण सहित कुल नौ पदक भारत की झोली में डाले। ओवरऑल पदक तालिका में भारत ने सातवां स्थान हासिल किया जबकि महिला और पुरुष फ्रीस्टाइल टीमें चौथे जबकि ग्रीको रोमन टीम छठे स्थान पर रही। भारत ने पिछली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दोहा में कुल पांच पदक (एक रजत और चार कांस्य) जीते थे और अंक तालिका वह दसवें स्थान पर रहा था।

पुरुषों की फ्रीस्टाइल के 57 किग्रा भार वर्ग में संदीप तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। तोमर ने उत्तर कोरिया के जोंग हाक जिन को हराया। इसी श्रेणी का रजत पदक ओमप्रकाश विनोद कुमार ने जीता। भारतीय महिलाओं में उदीयमान पहलवान प्रियंका फोगाट (55 किलो) ने रजत पदक जबकि विनेश फोगाट (53 किलो) और अनिता तोमर (63 किलो) ने कांस्य पदक जीते। दिलचस्प बात यह है कि ग्रीको रोमन में भारत बहुत मजबूत नहीं माना जाता है लेकिन उसमें उसने चार पदक जीते।

प्रियंका फोगाट ने महिलाओं के 55 किलो में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में वह मंगोलिया की दवासुखिन ओतोंगसेतसेग से हार गई। उनसे अधिक अनुभवी विनेश और अनिता को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। ग्रीको रोमन में हरदीप सिंह ने रजत पदक जीता. वह 98 किलो के फाइनल में ईरान के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मेहदी अलियारी फेयाजाबदी से हार गए.

गौरव शर्मा ने 59 किलो में कांस्य पदक जीता। उन्होंने तीसरे स्थान के मुकाबले में कोरिया के इयुन बिन किम को हराया। हरदीप सिंह ने 80 किलो भार वर्ग में उज्बेक के अपने प्रतिद्वंद्वी जोनिबेक ओताबेकोव को हराकर कांसे का तमगा हासिल किया जबकि नवीन ने 130 किलो के तीसरे स्थान के मुकाबले में चीन के सुने हेई को हराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो