scriptदक्षिण एशियाई खेलों में पाक खिलाडिय़ों को मिली विशेष रिहायत | Indias special concession to Pakistans Athletes for South Asian Games | Patrika News

दक्षिण एशियाई खेलों में पाक खिलाडिय़ों को मिली विशेष रिहायत

Published: Feb 04, 2016 11:22:00 pm

12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए भारत ने पाक खिलाडिय़ों के प्रवेश के लिए गुवाहाटी और कोलकाता दो प्रवेश द्वार बनाए है।

South Asian Games

South Asian Games

नई दिल्ली। 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भाग लेने आए पाकिस्तानी खिलाडियों को भारत ने विशेष रिहायत दी है। भारत ने पाक खिलाडिय़ों के प्रवेश के लिए गुवाहाटी और कोलकाता दो प्रवेश द्वार बनाए है। भारतीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला पाकिस्तान द्वारा अपने खिलाडिय़ों जतार्ई चिंता के बाद लिया है। एशियाई खेलों में ऐसा पहली बार हुआ है कि पाक खिलाडिय़ों के लिए दो नए प्रवेश द्वार बनाए है। लेकिन यह सुविधा केवल दक्षिण एशियाई खेलों में भाग ले रहे खिलाडियों और अधिकारियों के लिए है।

गौरतलब है कि एशियाई खेलों का आयोजन असम और मेघालय में शुक्रवार से हो रहा है। गुवाहाटी और कोलकाता के हवाई अड्डे इन खेलों के वेन्यू के करीब हैं लिहाजा उन्हें पाकिस्तानी पासपोर्ट धारकों, एनवीपी धारकों के लिए प्रवेश द्वार बनाया गया। पाकिस्तान में भारतीयों को प्रवेश सिर्फ अटारी वाघा सीमा, कराची, लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डे से मिलता है। भारत में भी पाकिस्तानियों को प्रवेश अटारी वाघा सीमा, दिल्ली, मुंबई और चेन्नै के रास्ते मिलता है। इस बार विशेष रियायत दी जा रही है।

मुंबई में पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा था जबकि पाकिस्तान के विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी द्वारा किताब का विमोचन कराने पर राजनीतिज्ञ सुधींद्र कुलकर्णी पर स्याही फेंकी गई थी। ऐसे में पाकिस्तान अपने खिलाडय़िों की सुरक्षा को लेकर चिंतित था। इन खेलों में आठ देशों के 2672 खिलाड़ी और 1000 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो