scriptइंडोनेशिया ओपन में टूटी भारत की उम्मीदें, कश्यप बाहर | Indonesia Open: P Kashyap ruled out from the tournament | Patrika News

इंडोनेशिया ओपन में टूटी भारत की उम्मीदें, कश्यप बाहर

Published: Jun 06, 2015 03:34:00 pm

भारत के पारूपल्ली कश्यप
को शनिवार को 800,000 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशिया ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर
बैडमिंटन

P kashyap

P kashyap

जकार्ता। भारत के पारूपल्ली कश्यप को शनिवार को 800,000 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशिया ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त चीन के चेन लोंग को हराने वाले कश्यप को जापान के केंतो मोमोता ने तीन गेम तक चले मैच में 12-21, 21-17, 21-19 से हराया।

यह मैच 1 घंटे 16 मिनट चला। फाइनल में मोमोता का सामना डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसन तथा जर्मनी के मार्क ज्वीबलर के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना है।

इससे पहले कश्यप ने विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बैडमिंटन स्टार चीन के चेन लोंग को शक्रवार को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वर्ष 2014 में आयोजित ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन चेन को 14-21, 21-17, 21-14 से हराया। कश्यप और चेन के बीच यह नौवीं भिड़ंत थी। इससे पहले सात बार चेन विजयी रहे थे। दो मौकों पर कश्यप को जीत मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो