script

2026 एशियाई खेलों की मेजबानी करेगा जापान

Published: Sep 26, 2016 01:08:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

एशियाई खेलों की मेजबानी से पहले जापान 2020 ओलंपिक खेलों का भी गवाह बनेगा

Japan To Host 2026 Asian Games

Japan To Host 2026 Asian Games

दनांग(वियतनाम)। जापान के एइची प्रीफेक्चर और उसकी राजधानी नगोया को 2026 एशियाई खेलों की मेजबानी सौंपी गई है, जो देश के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर में एक और बड़ी प्रतियोगिता होगी।

एइची प्रीफ्रेक्चर के गवर्नर हिदीकी ओहुमरा और नगोया शहर के मेयर तकाशी कावामुरा में पांचवें एशियाई बीच खेलों की मेजबानी कर रहे दनांग में ओसीए आम सभा की बैठक के दौरान संयुक्त दावेदारी के बाद एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने उन्हें मेजबानी सौंपने की आधिकारिक पुष्टि की।

दक्षिण कोरिया को 2018 में पियोगचांग में शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करनी है, जबकि टोक्यो 2020 ओलंपिक की मेजबानी करेगा। शीतकालीन खेल 2022 में बीजिंग में होंगे। टोक्यो में 2019 में रग्बी विश्व कप, 2017 में एशियाई शीतकालीन खेल और 2021 विश्व तैराकी प्रतियोगिता की मेजबानी करनी है।

ट्रेंडिंग वीडियो