scriptजूनियर विश्वकप हॉकी : हॉलैंड ने मलेशिया को 7-2 से रौंदा, जर्मनी की दूसरी जीत | Junior Hockey WorldCup : Holland Thrashed malaysia With 7-2 Win, Germany Also Won 2nd Match | Patrika News

जूनियर विश्वकप हॉकी : हॉलैंड ने मलेशिया को 7-2 से रौंदा, जर्मनी की दूसरी जीत

Published: Dec 09, 2016 08:50:00 pm

Submitted by:

Kuldeep

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया का मुकाबला बराबर छूटा। 
बेल्जियम ने मिस्र को 4-0 से रौंद दिया। स्पेन ने अपनी पिछली
हार से उबरते हुए जापान को 4-1 से हराया।

FIH Junior Hockey World cup

Holland Played smashing in Junior Hockey World Cup

लखनऊ। हॉलैंड ने निर्मम हॉकी का प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को जूनियर विश्वकप हॉकी टूर्नामेंट के पूल-बी मुकाबले में शुक्रवार को 7-2 के बड़े अंतर से रौंद दिया, जबकि गत चैंपियन जर्मनी ने खिताबी हैट्रिक के लिए अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए न्यूजीलैंड को पूल-सी में 2-1 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

दिन के अन्य मैचों में पूल-ए में अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया का मुकाबला 1-1 से बराबर छूटा। पूल-बी में बेल्जियम ने मिस्र को 4-0 से रौंद दिया। पूल-सी में स्पेन ने अपनी पिछली हार से उबरते हुए जापान को 4-1 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

हॉलैंड ने तूफानी खेल का प्रदर्शन करते हुए 49वें मिनट तक 6-0 की बढ़त बना ली थी। हॉलैंड के लिए तिस वान डैम ने 19वें, थियरी ङ्क्षब्रकमैन ने 29वें, ब्रैम वान ग्रोसेन ने 33वें, टेरेंस पीटर्स ने 40वें, डेनियल आर्टस ने 44वें और जोरिट क्रून ने 49वें मिनट में गोल कर टीम को 6-0 से आगे कर दिया। मोहम्मद जैदी ने 59वें मिनट में मलेशिया का पहला गोल किया। वान ग्रोसेन ने 63वें मिनट में हॉलैंड का सातवां गोल दागा। एमिरोल अरशद ने 65वें मिनट में मलेशिया का दूसरा गोल कर हार का अंतर घटाया।

जर्मनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने चौथे ही मिनट में सैम लेन के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से 1-0 की बढ़त बना ली। जर्मनी ने वापसी करते हुए दो मैदानी गोलों की बदौलत जीत अपने नाम की। टिम हर्जब्रर्क ने 24वें मिनट में जर्मनी के लिए बराबरी का गोल दागा और एंटन बोकेल ने 51वें मिनट में मैच विजयी गोल दागा।
अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। अर्जेंटीना के लिए टॉमस डोमैन ने 47वें और ऑस्ट्रिया के ओलिवर बिंडेर ने 63वें मिनट में गोल किए। बेल्जियम की मिस्र के खिलाफ 4-0 की जीत में फिलिप सिमर ने 18वें, हेनरी रेस ने 27वें,एलेक्जेंडर वान ने 46वें और एलेक्सिस लिमाएर ने 60वें मिनट में गोल किए।

स्पेन की जापान पर 4-1 की जीत में लुकास गार्सिया ने 24वें और 37वें मिनट में दो गोल किए, जबकि मार्क सीराहिमा ने आठवें और पाब्लो एबाडेल ने 25वें मिनट में गोल किए। जापान का एकमात्र गोल अत्सुशी सुगियामा ने 48वें मिनट में किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो