scriptबैडमिंटन रैंकिंग: ज्वाला, अश्विनी ने लगाई एक स्थान की छलांग | Jwala Gutta, Ashwini Ponappa rise one spot in Badminton Rankings | Patrika News
अन्य खेल

बैडमिंटन रैंकिंग: ज्वाला, अश्विनी ने लगाई एक स्थान की छलांग

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों 2010 की विजेता जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) रैंकिंग के महिला युगल वर्ग में बढ़त बनाते हुए 14वें स्थान पर पहुंच गई है। इस रैंकिंग में मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी की जोड़ी को पुरुष युगल वर्ग में 20वां स्थान हासिल हुआ […]

May 05, 2016 / 05:39 pm

कमल राजपूत

Jwala-Ashwini

Jwala-Ashwini

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों 2010 की विजेता जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) रैंकिंग के महिला युगल वर्ग में बढ़त बनाते हुए 14वें स्थान पर पहुंच गई है। इस रैंकिंग में मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी की जोड़ी को पुरुष युगल वर्ग में 20वां स्थान हासिल हुआ है।

पुरुष एकल वर्ग में एच. एस प्रणॉय दो कदम की छलांग लगाते हुए 25वें और किदांबी श्रीकांत एक अंक नीचे 12वें तथा अजय जयराम 21वें स्थान पर हैं। चीन के चेन लोंग पुरुष एकल वर्ग सूची में शीर्ष स्थान पर है।

बीडब्ल्यूएफ रैंकिग में महिला एकल वर्ग में सायना नेहवाल जहां आठवें स्थान पर हैं वहीं पी.वी. सिंधू 10वें स्थान पर है। इस वर्ग में स्पेन की केरोलिना मारिन शीर्ष पर हैं। इस रैंकिंग के मिश्रित युगल वर्ग में शीर्ष 25 में कोई भी भारतीय जोड़ी शामिल नहीं है।

Home / Sports / Other Sports / बैडमिंटन रैंकिंग: ज्वाला, अश्विनी ने लगाई एक स्थान की छलांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो