scriptसपने में बाबा का आदेश मान, नाबालिग ने किया यह खौफनाक काम | child accused arrested in double murder case in delhi | Patrika News
71 Years 71 Stories

सपने में बाबा का आदेश मान, नाबालिग ने किया यह खौफनाक काम

दिल्ली में हुए डबल मर्डर केस के आरोप में गिरफ्तार किए गए नाबालिग आरोपी
लड़के के खुलासे ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल नाबालिग लड़के को
सपने में एक बाबा ने आदेश दिया कि अगर वे 8 से 10 लोगों की हत्याएं कर देगा
तो उसे खूब धन और काफी लोकप्रियता मिलेगी।

Oct 27, 2015 / 09:40 am

firoz shaifi

दिल्ली में हुए डबल मर्डर केस के आरोप में गिरफ्तार किए गए नाबालिग आरोपी लड़के के खुलासे ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल नाबालिग लड़के को सपने में एक बाबा ने आदेश दिया कि अगर वे 8 से 10 लोगों की हत्याएं कर देगा तो उसे खूब धन और काफी लोकप्रियता मिलेगी।

इसी के चलते उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर 3 रात में 2 मर्डर कर दिए। इससे पहले कि वह तीसरी हत्या कर पाता, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हत्याओं में शामिल रहा उसका दोस्त भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह वारदात पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में हुई। 22 अक्टूबर को सुबह पौने सात बजे निहाल विहार इलाके में एक आदमी की लाश मिली। उसकी हत्या चाकू मार की गई थी। जांच में पता चला कि वह शिवराम पार्क में रहने वाला कन्हैया (25) था। उसका लाइटर, पेन और कपड़े उसी के पास थे।

हत्या का कोई मकसद पुलिस को समझ नहीं आ रहा था। यह पता चला कि वह शराब का आदी था। यह मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि 2 दिन बाद 24 तारीख को सुुबह खाली प्लॉट में एक और आदमी की लाश मिली।

 मृतक लक्ष्मी पार्क मं रहने वाला हरिराम(40) था। उसकी गर्दन, पेट और पीछे की ओर चाकू मारे गए थे। उससे भी ने तो लूटपाट हुई थी और न ही उसकी कोई दुश्मनी थी। उसकी हत्या का मकसद भी पुलिस को समझ नहीं आ रहा था।

जांच के दौरान पुलिस ने एक नाबालिगलड़के को पकड़ लिया। मृतक कन्हैया का मोबाइल उसके पास बरामद हुआ। उसके बाद जो उसने खुलासा किया उससे पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। लड़के ने पुलिस को बताया कि उसके सपने में एक बाबा आते हैं।

बाबा ने उसे बताया था कि वह 8 से 10 लोगों की हत्या कर दे उसे खूब धन और खासी लोकप्रियता मिलेगी। लड़के ने एक चाकू खरीद लिया।

उसने अपने दोस्त प्रदीप से बात की। दोनों ने मिलकर पहले कन्हैया को शराब पिलाने के बहाने खाली प्लॉट में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद हरिराम को भी शराब पिलाने के बहाने दोनों उसे खाली प्लॉट में ले गए और उसकी भी हत्या कर दी।

Home / 71 Years 71 Stories / सपने में बाबा का आदेश मान, नाबालिग ने किया यह खौफनाक काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो