scriptनागपुर के कीरेन डिसूजा ने बनाया रिकॉर्ड, पूरी की 246 किमी लंबी रेस | Kieren Dsouza becomes the first Indian to complete World's toughest race, Spartathlon | Patrika News

नागपुर के कीरेन डिसूजा ने बनाया रिकॉर्ड, पूरी की 246 किमी लंबी रेस

Published: Oct 03, 2016 03:11:00 pm

23 वर्षीय कीरेन डिसूजा दुनिया की सबसे मुश्किल दौड़ को पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं…

नागपुर। 23 वर्षीय कीरेन डिसूजा दुनिया की सबसे मुश्किल दौड़ को पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। कीरेन ने 1 अक्टूबर को ग्रीस में ऐथेंस से स्पार्टा तक की 246 किलोमीटर की रेस पूरी की। स्पर्टेथलोन रेस के 34 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब फिनिश लाइन पर भारतीय झंडा लहराया। नागपुर के रहने वाले 23 साल के कीरेन ने इस रेस को खत्म करने में 33 घंटे एक मिनट और 38 सेकंड्स का समय लिया।

कीरेन, रेस को खत्म करने वाले 234 प्रतिभागियों के बीच 86वें स्थान पर रहे। दौड़ के दौरान कीरेन ने एक रेकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 18 घंटे 37 मिनट में 159.5 किलोमीटर की दूर पर स्थित 47वें चेक पॉइंट पर पहुंच कर यह रेकॉर्ड बनाया। पोलैंड के अंद्रे राजिकॉस्की इस रेस में पहले स्थान पर रहे। स्पर्टेथलोन में कुल 370 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

क्या है स्पर्टेथलोन?
420 ई.पू. में फारसियों के खिलाफ युद्ध में ऐथेंस के एक दूत को मदद के लिए भेजा गया था। उसी की याद में स्पर्टेथलोन रेस आयोजित की जाती है। हर साल सितंबर के आखिरी शुक्रवार को यह रेस आयोजित की जाती है। प्रतिभागी को 74 चेक पॉइंट पार करने होते हैं। हर एक चेक पॉइंट पर कुछ न कुछ खाने पीने की चीजें होती हैं। प्रतिभागी को रात में भी दौडऩा होता है। स्पर्टेथलोन रेस पूरी करने वाले प्रतिभागी को कोई प्राइज मनी नहीं मिलती है। उसे सिर्फ जैतून की माला पहनाई जाती है और नदी का पानी पीने के लिए दिया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो