script इस बार मार्च में होंगे 10वीं, 12वीं के एग्जाम: यूपी बोर्ड | 10th, 12th exam will be in March: UP Board | Patrika News

 इस बार मार्च में होंगे 10वीं, 12वीं के एग्जाम: यूपी बोर्ड

Published: Nov 26, 2015 11:10:00 am

Submitted by:

यूपी बोर्ड 2016 की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस वर्ष मार्च में शुरू की जाएंगी। लेकिन 2016-17 के शैक्षिक सत्र की शुरुआत जुलाई से हो सकती है।

यूपी बोर्ड 2016 की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस वर्ष मार्च में शुरू की जाएंगी। लेकिन 2016-17 के शैक्षिक सत्र की शुरुआत जुलाई से हो सकती है।

यह फैसला माध्यमिक शिक्षा विभाग में हुई एक बैठक में लिया गया है। पिछले दो महीने में पंचायत चुनावों के कारण पढ़ाई में काफी परेशानी आई है।

दिसम्बर तक चुनाव निपटेगा। इस बीच स्कूलों में पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं चली है। कई स्तरों पर चुनावी ड्यूटी के कारण स्कूलों में अभी तक पाठयक्रम पूरा नहीं हो पाया है।

लिहाजा बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू करने पर विचार बन रहा है। पिछले वर्ष फरवरी के दूसरे पखवाड़े से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत की गई थी। वहीं इस बार शैक्षिक सत्र फिर से जुलाई से शुरू किए जाने पर सहमति बन रही है।

कई जगहों से अप्रैल की जगह जुलाई से करने की मांग उठ रही है। उप्र में खेती-किसानी के महत्व के कारण अप्रैल से सत्र शुरू होने में कई तरह की दिक्कतें आईं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो