scriptचलती ट्रेन में तीन युवकों ने राष्ट्रीय खिलाड़ी से की छेड़छाड़ | National level girl player molested in running train in MP | Patrika News

चलती ट्रेन में तीन युवकों ने राष्ट्रीय खिलाड़ी से की छेड़छाड़

Published: Mar 17, 2015 08:52:00 am

पीडिता राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है, आरोपियों में एक इंदौर में सिविल जज का बेटा है

UP police

UP police

भोपाल। मध्यप्रदेश में सिविल जज की परीक्षा देकर लौट रहे तीन युवकों ने ट्रेन में भोपाल की लड़की (10) के साथ छेड़छाड़ की। पीडिता राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। आरोपियों में एक इंदौर में सिविल जज का बेटा है। पीडिता की मां ने बताया, रविवार रात ओवरनाइट एक्सप्रेस से जबलपुर से भोपाल लौट रही थी। एक सीट पर बेटी और दूसरी पर पति सो रहे थे।

रात तीन बजे पति की आंख खुली तो देखा कि बगल वाली बर्थ पर सवार तीन युवक उनकी बेटी से अश्लील हरकतें कर रहे हैं। विरोध कि या तो युवक हावी हो गए। शोर सुनकर अन्य यात्री जागे और इटारसी पहुंचते ही तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पूर्व तीनों युव क शराब पी रहे तो उन्होंने शिकायत दो जवानों से दो बार की थी, लेकिन अनसुना कर दिया गया।

टीसी से युवकों की सीट बदलने को कहा पर उसने भी नहीं सुनी। जीआरपी ने इंदौर के पीयूष दुबे को मुख्य आरोपी बनाया। महिराज व आलोक मिश्रा सह आरोपी हैं। लड़की ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत रखा है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो