scriptजूनियर हॉकी विश्वकप खेलने भारत नहीं आएगी पाक टीम | pakistan's junior hockey team india tour cancel | Patrika News
अन्य खेल

जूनियर हॉकी विश्वकप खेलने भारत नहीं आएगी पाक टीम

आठ दिसंबर से लखनउ में शुरू होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्डकप खेलने
पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत नहीं आ पाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के
मुताबिक वीजा मिलने में देरी होने के चलते पाकिस्तान टीम का भारत आना
कैंसिल हो गया है।

Nov 29, 2016 / 01:17 am

निखिल शर्मा

junior hockey world cup

junior hockey world cup

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच गर्माए राजनीति दबाव का असर खेलों पर साफ देखने को मिलता है। दोनों देशों के बीच महिला क्रिकेट में हुई खींचतान के बीच अब हॉकी खेल को बड़ा नुकसान हुआ है।

आठ दिसंबर से है टूर्नामेंट
जूनियर हॉकी वर्ल्डकप की मेजबानी फेडरेशन आफ इंटरनेशनल हॉकी ने भारत को दी थी। ये टूर्नामेंट 8 से 18 दिसंबर के बीच लखनउ में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम का भारत आकर खेलना एक बड़ा मुददा बनता दिख रहा था। लेकिन बाद में खबर आई कि पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत में विश्वकप में हिस्सा लेने पहुंच रही है। पाकिस्तान की हॉकी टीम को 4 दिसंबर को भारत आना था।

कैंसल हो गया टूर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान जूनियर हॉकी टीम को वीजा मिलने में देरी हो रही थी, जिसके चलते उनका भारत आकर विश्वकप में खेलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में पाकिस्तान अब भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्वकप में नहीं खेलेगा।

Home / Sports / Other Sports / जूनियर हॉकी विश्वकप खेलने भारत नहीं आएगी पाक टीम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो