scriptरियो से लौटने के बाद साक्षी ने खाया अपना पसंदीदा खाना | Sakshi Malik’s picture with her ‘proper’ breakfast | Patrika News

रियो से लौटने के बाद साक्षी ने खाया अपना पसंदीदा खाना

Published: Aug 24, 2016 09:00:00 pm

साक्षी को एक प्रॉपर देशी खाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। आलू पराठा और कड़ी पकौड़ा साक्षी के फेवरेट डिश है

sakshi malik

sakshi malik

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में देश के पहला मेडल जीतने वाली साक्षी को हर जगह सम्मान और तारीफ मिल रही है। रियो ओलंपिक से लेकर ब्रॉन्ज मेडल तक पहुंचने का साक्षी का सफर आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कई चीजें कुर्बान करनी पड़ी। साक्षी को एक प्रॉपर देशी खाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। आलू पराठा और कड़ी पकौड़ा साक्षी के फेवरेट डिश है।

साक्षी ने रियो से लौटने के बाद अपने ट्विटर हैंडिल पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे अपनी ब्रेकफस्ट की प्लेट के साथ नजर आ रही हैं। साक्षी ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे मैंने बरसों से आलू परांठा और कढ़ी-चावल नहीं खाया। अपने गेम्स के दौरान मैं ज्यादातर लिक्विड लिया करती थी और कार्बोहाइड्रेट फ्री खाना खाया करती थी। अब मैं आराम कर सकती हूं।

साक्षी की मां सुदेश ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी दूध-बादाम, अंकुरित अनाज, फल, सब्जियां, मुनक्का, सोयाबीन, दालें, अनार व मौसमी का जूस, नॉन वेजिटेरियन समेत हर चीज खाती है। साक्षी की मां ने ये भी बताया कि 3 सितंबर 1992 को साक्षी का जन्म हुआ, तब उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर की नौकरी मिली। बेटी के आते ही इतनी बड़ी खुशी मिली तो मैं फूली नहीं समाई। मुझे तभी अहसास हो गया था कि यह एक दिन हमारा नाम जरूर रोशन करेगी।

गौर हो साक्षी मलिक ने हाल ही में संपन्न हुए रियो ओलंपिक में देश के पहला पदक जीता था। उन्होंने महिला पहलवानी में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। साक्षी की इस उपलब्धि पर हरियाणा सरकार ने उन्हें 2.5 करोड़ रुपए की ईनामी राशि का ऐलान किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो