scriptइस पुरस्कार को जीतने की दौड़ में सबसे आगे है सानिया मिर्जा | Sania Mirza is front runner to win Rajiv Gandhi Khel Ratna award 2015 | Patrika News
अन्य खेल

इस पुरस्कार को जीतने की दौड़ में सबसे आगे है सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा की देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए दावेदारी अन्य सभी उम्मीदवारों पर भारी पड़ सकती है

Aug 01, 2015 / 09:09 am

शक्ति सिंह

sania mirza

sania mirza

नई दिल्ली। कॅरियर के स्वर्णिम दौर से गुजर रही विश्व की नंबर एक युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए दावेदारी अन्य सभी उम्मीदवारों पर भारी पड़ सकती है। 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए अब एक महीने का समय रह गया है और राजीव गांधी खेल रत्न तथा अर्जुन पुरस्कारों के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं।



गत वर्ष किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न प्रदान नहीं किया गया था। तब इस सर्वोच्च पुरस्कार के दावेदारों में डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा और कृष्णा पूनिया, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन, गोल्फर जीव मिल्खा सिंह व बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू व पैराएथलीट देवेन्द्र झाझडिया शामिल थे।



इस बार सानिया की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। हालांकि सानिया ने इस खिताब के लिए आवेदन नहीं किया है। लेकिन समझा जाता है कि खेल मंत्रालय खेल रत्न के लिए उनके नाम की सिफारिश कर सकता है।

Home / Sports / Other Sports / इस पुरस्कार को जीतने की दौड़ में सबसे आगे है सानिया मिर्जा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो