script

शतरंज चैंपियन आनंद की मां सुशीला का निधन

Published: May 28, 2015 10:26:00 am

आनंद की मां सुशीला का बुधवार को नींद में निधन हो गया, वे 79 साल की थी

Viswanathan Anand with mother

Viswanathan Anand with mother

चेन्नई। पांच बार के विश्व शतरंज विजेता भारत के विश्वनाथन आनंद की मां सुशीला का बुधवार को नींद में निधन हो गया। वे 79 साल की थी। गुरूवार सुबह 10 बजे चेन्नई के बसंत नगर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। भारतीय शतरंज संघ और अन्य शतरंज खिलाडियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

सुशीला ने ही आनंद के शतरंज कॅरियर को निखारा था। बचपन में उन्होंने ही आनंद को शतरंज की बारीकियां सिखाई थी। संघर्ष के दिनों में भी उन्होंने अपने बेटे का पूरा साथ दिया और उन्हें विश्व का नंबर एक खिलाड़ी बनाया।

मां के निर्देशन में ही आनंद ने 13 साल की उम्र में ही भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मास्टर मैन्युअल आरोन को 1983 में हराया था। इस दौरान आनंद को तेज बुखार था लेकिन उनकी मां ने हौंसला बढ़ाया और पूरे मैच के दौरान साथ रही।

ट्रेंडिंग वीडियो