scriptपेड़ पर लटका मिला शव | Bodies found hanging on tree | Patrika News

पेड़ पर लटका मिला शव

locationपालीPublished: May 23, 2015 07:19:00 am

कस्बे की पुलिस चौकी के पीछे एक खेत में
शुक्रवार शाम को पेड़ पर शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को
कब्जे में लिया। घटना की जानकारी

Pali news

Pali news

निमाज। कस्बे की पुलिस चौकी के पीछे एक खेत में शुक्रवार शाम को पेड़ पर शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलने पर समाज के लोग और ग्रामीण अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और शव उठाने से इनकार कर दिया। देर रात तक अस्पताल के बाहर लोग एकत्रित रहे।

पुलिस के अनुसार कस्बे के एक खेत में बर के बेरा सिंगाडिया निवासी किशनलाल पुत्र मिश्रीलाल माली का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को निमाज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव और घटनास्थल के आस-पास के हालात देखकर समाज के लोगों और परिजनों ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया।

देर रात तक जमे रहे
देर रात तक समाज के लोग और परिजन निमाज अस्पताल के बाहर ही जमे रहे। इन लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। देर रात तक जैतारण वृत्ताधिकारी वीरसिंह शेखावत और जैतारण थानाप्रभारी गौतम जैन समझाइश में लगे हुए थे।

हत्या का मामला दर्ज
देर रात इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर नामजद मामला दर्ज किया है। इधर, संदिग्धों की धरपकड़ के लिए टीमों को देर रात ही मगरा क्षेत्रों की ओर भेजा गया।

उग्र हो सकता है आंदोलन
आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माली समाज के लोग काफी उग्र दिखे। पुलिस ने कई दौर की वार्ता की, लेकिन वह असफल रही। देर रात को सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए। समाज के लोगों ने निमाज बंद का आह्वान भी किया है। हालांकि, देर रात तक समझाइश का दौर जारी था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो