scriptBihar: 19 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले | 17 minister have graduate or more in bihar | Patrika News

Bihar: 19 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले

locationपटनाPublished: Nov 26, 2015 09:43:00 pm

राज्य के नवनियुक्त 28 मंत्रियों में 19 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले
दर्ज है। इनमें 19 में से 11 मंत्रियों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज
हैं…

patna news, First meeting on nitish cabinet, First

patna news, First meeting on nitish cabinet, First meeting, nitish cabinet bihar

पटना। राज्य के नवनियुक्त 28 मंत्रियों में 19 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें 19 में से 11 मंत्रियों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकियों से संबंधित अपराध शामिल हैं।

बिहार इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स – एडीआर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में नवनिर्वाचित 29 में 28 मंत्रियों के शपथ पत्रों के विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी दी है। मनोनीत किए गए सदस्य को शपथ पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यता नहीं होती है। इसलिए मनोनीत किए गए जदयू के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को इस रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 17 मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं और इससे कम है। इसके अतिरिक्त दो मंत्रियों ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष, 10 मंत्रियों ने अपनी आयु 41 से 50 वर्ष और 16 मंत्रियों ने अपनी आयु 51 से 70 वर्ष के बीच घोषित की है। मंत्रिमंडल में मात्र दो महिला सदस्य शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो