scriptलोक संवाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिए सुझाव | Chief Minister Nitish kumar take suggest from public samvad | Patrika News

लोक संवाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिए सुझाव

locationपटनाPublished: Dec 05, 2016 08:09:00 pm

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजकीय निवास स्थित संवाद कक्ष में कई क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से लोकसंवाद कर सुझाव लिए…

Nitish Kumar

Nitish Kumar

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजकीय निवास स्थित संवाद कक्ष में कई क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से लोकसंवाद कर सुझाव लिए। इस दौरान सभी विभागों के मंत्री और सचिव मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सूबे के विकास के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिष्ठित लोगों से लोक संवाद कार्यक्रम में सुझाव आमंत्रित किए थे।

उन्होंने कहा कि लोगों के सुझावों से विकास को गति मिलेगी। दस सालों तक हर सोमवार को जनता दरबार लगाकर चौदह करोड़ से अधिक लोगों की शिकायतों का निबटारा किया। 2011 में लोकसेवा अधिकार कानून बनने के बाद यह कार्यक्रम बंद कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो