scriptराज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने रूबी की गिरफ्तारी को बताया अनुचित | Minister Upendra Kushwaha told ruby rai arrest unfair | Patrika News
पटना

राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने रूबी की गिरफ्तारी को बताया अनुचित

मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति समाप्त हो गई है। इसीलिए, ऐसे तत्व बिहार में
सक्रिय हो गए हैं। उन पर कार्रवाई का यह एक ड्रामा चल रहा है।

पटनाJun 26, 2016 / 12:08 pm

इन्द्रेश गुप्ता

upendra kushwaha

upendra kushwaha

पटना। बीते दिन एसआईटी ने बिहार में फर्जी आर्ट टॉपर रूबी राय को गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई अनुचित और दमनात्मक है। आज सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि टॉपर्स घोटाले में छात्रों का कोई दोष नहीं है।

इस सिस्टम को तोड़ने वाले सीधे तौर पर जिम्मेवार हैं। बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर और उनकी पत्नी उषा सिंहा सीधे तौर पर जदयू से जुडे़ हैं। उनको कहीं न कहीं से सत्ता का संपोषण मिलता रहा है। इसी के वजह से ऐसे घोटालों को शह मिली है। इसलिए, इसमें शामिल छात्रों के भविष्य को चौपट नहीं किया जाए।

हां, अगर उनके अभिभावक जांच में कहीं दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बना सिस्टम में सुधार के इस तरह के घोटालों पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति समाप्त हो गई है। इसीलिए, ऐसे तत्व बिहार में सक्रिय हो गए हैं। उन पर कार्रवाई का यह एक ड्रामा चल रहा है।

Home / Patna / राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने रूबी की गिरफ्तारी को बताया अनुचित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो