scriptनीतीश कुमार के निशाने पर आए कई कलेक्टर | Second meeting of nitish kumar | Patrika News

नीतीश कुमार के निशाने पर आए कई कलेक्टर

locationपटनाPublished: Nov 25, 2015 09:50:00 pm

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पांचवीं बार सत्ता संभालते हुए नीतीश कुमार ने अपनी दूसरी बैठक किसानों के नाम कर दी…

patna news, First meeting on nitish cabinet, First

patna news, First meeting on nitish cabinet, First meeting, nitish cabinet bihar

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पांचवीं बार सत्ता संभालते हुए नीतीश कुमार ने अपनी दूसरी बैठक किसानों के नाम कर दी। इस बैठक में नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों के माध्यम से किसानों की समस्याओं को समझा। इस दौरान वे कई बार क्रोधित भी हुए।

बैठक में निर्णय हुआ कि रबी की खेती करने वाले किसानों को तीन पटवन के लिए अनुदान दिया जाएगा। साथ ही खरीफ में डीजल अनुदान का आवेदन लेने का समय 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने वैसे जिलाधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी दिखायी जिन्होंने राशि रहते हुए भी डीजल अनुदान नहीं वितरित किया और इसके लिए चुनाव का बहाना बनाया तथा राशि वितरण के लिए चुनाव आयोग से निर्देश मांगा। कहा इसके लिए आयोग की सहमति की आवश्यक्ता नहीं थी। मामले के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार के आक्रोश की गाज कई कलेक्टरों पर गिर सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो