scriptये है मोहब्बतें: प्यार के लिए छोड़ दी देश की सरहद | ye hain mohabbatein: Girl left the borders for Love | Patrika News

ये है मोहब्बतें: प्यार के लिए छोड़ दी देश की सरहद

locationपटनाPublished: Aug 26, 2015 01:16:00 pm

पटना जंक्शन से यूं तो रोजाना हजारों प्रेमी युगल गुजरते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा युगल पटना जंक्शन से बरामद किया गया। 

Lover punised

Lover punised

पटना। पटना जंक्शन से यूं तो रोजाना हजारों प्रेमी युगल गुजरते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा युगल पटना जंक्शन से बरामद किया गया। जिसमें लड़की नेपाल देश की रहने वाली है और लड़का पटना सिटी के मालसलामी थानाक्षेत्र के सिमली निवासी विकास है। जो कि नेपाल में मोबाइल टावर में टेक्निशियन का काम करता था। विकास नेपाल की वीरगंज वासी मनीषा के घर के बगल में रहता था।

दोनों पड़ोस में रहते थे तो एक दूसरे को चाहने लगे और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का फैसला लिया और मौका देखकर 8 अगस्त को नेपाल से फरार हो गए। इसके बाद मनीषा और विकास ने अमृतसर में शादी रचा ली। बस इसके बाद तो मनीषा के गायब होने की सूचना पर हंगामा हो गया। मनीषा के परिजनों ने बीरगंज पुलिस की सहायता से मालसलामी थाना पहुंच कर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।

पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज होते ही दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरु कर दी गई। जहां दोनों को पटना जंक्‍शन से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद दोनों से पूछताछ की गई। युवती मनीषा ने परिजनों के अपहरण का आरोपों को झूठा बताया और खुलासा किया कि वह अपनी मर्जी से विकास के साथ अमृतसर गई थी।

जहां दोनों ने मंदिर में शादी भी की है। फिलहाल पुलिस दोनों प्रेमी युगलों को न्यायालय में पेश करने मे जुटी है जहां न्यायालय अपना फैसला सुनाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो