script

केदारनाथ से 12 हवाई यात्रा कंपनियों ने बंद की सेवाएं

Published: Jul 12, 2016 12:09:00 pm

केदारनाथ यात्रा के लिए हवाई सेवा उपलब्ध करवा रही 12 कंपनियों ने अस्थाई तौर पर अपनी सेवाएं बंद कर दी है

kedarnath temple

kedarnath temple

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के लिए हवाई सेवा उपलब्ध करवा रही 12 कंपनियों ने अस्थाई तौर पर अपनी सेवाएं बंद कर दी है। वर्षाकाल में केवल एक ही कंपनी देवभूमि केदारनाथ के लिए हवाई सेवा उपलब्ध करवाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंतबर के पहले सप्ताह में सभी हवाई यात्रा कंपनियां फिर से अपनी सेवाएं शुरु कर देंगी। गौरतलब है कि केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद से 13 हवाई कंपनियों ने सेवाएं शुरू की थी। इनमें से 12 ने बारिश का समय शुरु होते ही अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा कर दी जबकि एक ने जारी रखने के लिए कहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष केदारनाथ यात्रा के प्रथम चरण में कुल ढ़ाई लाख यात्रियों ने केदारनाथ बाबा के दर्शन किए। इनमें से 58 हजार यात्रियों ने बाबा के दर्शनों के लिए हवाई सेवाएं ली।

ट्रेंडिंग वीडियो