script51 शक्तिपीठों में एक है बाराही देवी, दर्शन मात्र से ठीक हो जाती है बीमारियां | Barahi Devi Temple of UP | Patrika News

51 शक्तिपीठों में एक है बाराही देवी, दर्शन मात्र से ठीक हो जाती है बीमारियां

Published: Oct 05, 2016 12:22:00 pm

देश भर के 51 शक्तिपीठों में बाराही देवी का मंदिर 34वां शक्तिपीठ माना जाता है। यहां पर सती का जबड़ा गिरा था

barahi devi uttar bhawani temple

barahi devi uttar bhawani temple

शिव पुराण के अनुसार माता सती ने शिव के अपमान से दुखी होकर अपने शरीर को योगाग्नि में भस्म कर दिया था। इससे विचलित हुए शिव उनके शरीर को लेकर पूरी ब्रह्मांड में घूमने लगे। इस पर भगवान विष्णु ने सती के शरीर के अपने चक्र से टुकड़े गिर गए। ये टुकड़े जहां-जहां गिरे वहीं शक्तिपीठ बन गए।

ये भी पढ़ेः मां का आशीर्वाद था, 3000 बम मंदिर की एक ईंट भी नहीं हिला सके

ये भी पढ़ेः रोज सुबह उठते ही करें ये 5 काम, दिन भर दिखेगा असर, होंगे सभी काम

इन्हीं शक्तिपीठों में एक है बाराही देवी या उत्तरभवानी देवी मंदिर। देश भर के 51 शक्तिपीठों में बाराही देवी का मंदिर 34वां शक्तिपीठ माना जाता है। यहां पर सती का जबड़ा गिरा था। कहा जाता है कि जो यहां आता है और दर्शन करता है उसकी आंखों की रोशनी ठीक हो जाती है।

ये भी पढ़ेः भगवान शिव को कभी न चढ़ाएं ये वस्तुएं, जानिए क्या हैं इनका राज…

ये भी पढ़ेः रातोंरात किस्मत बदल देते हैं रावण संहिता के ये 10 तांत्रिक उपाय

मंदिर में है विश्व का सबसे बड़ा वटवृक्ष
बाराही देवी का मंदिर अयोध्या से लगभग 36 किलोमीटर दूर है। यहां पूरा मंदिर ही एक वटवृक्ष की जड़ों से घिरा हुआ है। स्थित बाराही देवी मंदिर के पुजारी महंत राघव राम ने बताया कि पूरा मंदिर वटवृक्ष की जड़ों से घिरा है। यह पेड़ लगभग एक किलोमीटर के एरिये में फैला हुआ है और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा वटवृक्ष है। इस पेड़ को लगभग 1800 साल पुराना माना जाता है।

ये भी पढ़ेः रात को भूल कर भी न करें ये गलतियां, सब चौपट हो जाएगा

ये भी पढ़ेः शनि के इस मंत्र में है अपार शक्ति, बन जाता है बिगड़ा भाग्य भी

देवी के दर्शन से दूर हुईं गंभीर बीमारियां
मंदिर के पुजारी राघव राम के अनुसार माता की कृपा से कई रोगियों की बड़ी-बड़ी बीमारियां ठीक हुई हैं। उनेक अनुसार यहां एक नेत्रहीन व्यक्ति आया था जिसे एम्स के इलाज से भी कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद वह मंदिर में आया, जहां उसकी आंखों में वटवृक्ष से निकलने वाला दूध डाला गया। मां के चमत्कार से उसकी आंखें ठीक हो गई।

ये भी पढ़ेः इन 5 उपायों को अपनाने से कभी असफल नहीं होंगे आप

अष्टमी को लगता है मेला, आते है लाखों हिंदू-मुस्लिम
यहां नवरात्रि की अष्टमी को मेला लगता है। इस दौरान यहां दो-दो किमी की लंबी लाइन लगती है। दूर-दूर से लोग मां के दर्शन करने नंगे पैर ही आते हैं। उस दिन यहां लाखों की संख्या में लोग आते हैं। मंदिर में आने वाले लोगों में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदायों के लोग शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो